Thursday 11 April 2013

हे प्रभू

              

विपरीत परिस्थितियों में भी 
कर्त्तव्य पथ पर अडिग रहूँ 
                        इतनी शक्ति मुझको दे देना .....


दिल बेचैन हो दिन, हो या रैन हो 
जो ठान लिया है उसे पूरा कर सकूँ 
                           इतना धैर्य मुझको दे देना ......

खुद पापों से बचूँ औरों को भी 
 पाप करने से बचा सकूँ 
                             इतनी गरिमा मुझको दे देना .......

वास्तविकता जब दिल को दुखाने लगे 
कठोर आलोचना में मन घबराने लगे तब भी 
उम्मीद का दामन नहीं छोडूँ 
                         इतनी प्रेरणा मुझको दे देना ......


जिस प्यार और कठोरता से मुझे जीवन पथ पर 
चलना सिखाया गया है ..उसी प्यार और कठोरता के साथ 
मैं भी किसी को जीवन पथ पर चलना सिखा सकूँ ..
                                   इतना विवेक मुझको दे देना ......

घनघोर अँधेरा हो ,तूफानों ने घेरा हो 
नहीं कोई किनारा हो "साथ तुम्हारा है "
                            इतना विश्वास  मुझको दे देना ....

15 comments:

  1. बहुत प्रभावशाली सुंदर विचारों की प्रस्तुति!!!

    नववर्ष और नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाए,,,,
    recent post : भूल जाते है लोग,

    ReplyDelete
  2. सुन्दर प्रार्थना...
    यही हम सब की कामना भी है प्रभु से .....

    अनु

    ReplyDelete
  3. सुन्दर प्रस्तुति!
    --
    नवरात्रों और नवसम्वतसर-२०७० की हार्दिक शुभकामनाएँ...!

    ReplyDelete
  4. kamnao ke pushp khilte rahe,parbhu ke aashirvad milte rahen

    ReplyDelete
  5. नवरात्रों और नवसम्वतसर की हार्दिक शुभकामनाएँ...!

    ReplyDelete
  6. वाह! बहुत खूब | अत्यंत सुन्दर रचना | जय जय जय भोलेनाथ शंभू | हर हर महादेव | नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें |

    कभी यहाँ भी पधारें और लेखन भाने पर अनुसरण अथवा टिपण्णी के रूप में स्नेह प्रकट करने की कृपा करें |
    Tamasha-E-Zindagi
    Tamashaezindagi FB Page

    ReplyDelete
  7. नवरात्रों और नवसम्वतसर-२०७० की हार्दिक शुभकामनाएँ...!
    सुन्दर रचना

    ReplyDelete
  8. अल्लाह तेरो नाम ईश्वर तेरो नाम ......

    ReplyDelete
  9. अल्लाह तेरो नाम ईश्वर तेरो नाम ......निराकार शिव की याद में रहते हुए कर्म करो सबको दृष्टि दो शुभ भावनाओं की जैसी दृष्टि वैसी ही सृष्टि बन जाती है .ॐ शांति .

    ReplyDelete
  10. .ॐ शांति .ॐ शांति .ॐ शांति

    ReplyDelete
  11. बहुत उम्दा .अर्थपूर्ण,सार्थक‍ अभिव्यक्ति.

    ReplyDelete
  12. उम्मीद का दामन नहीं छोडूँ
    इतनी प्रेरणा मुझको दे देना .

    सुन्दर प्रस्तुति!

    ReplyDelete