Thursday, 23 October 2014

सुन बाती का संकल्प

कहा बाती ने दीये से 
साथी! मत हो तुम उदास 
जब तक जान रहेगी मुझमें 
रहूँगी तेरे साथ........

सुन बाती का संकल्प 
तम मुस्कुराया 
पलक झपकते उजियारे ने 
अपना पर फैलाया,,,,,
                               दिवाली के दीये की भाँति आप भी हमेशा खुशियों 
का उजाला फैलायें ताकि तम - रुपी दुःख-दर्द आप से दूर रहे।  दीप -पर्व  के इस अवसर पर आपको बहुत -बहुत  शुभकामनाएँ। 

Monday, 13 October 2014

तब.… बता ओ

दौलत की खनक 
चेहरे की चमक 
शरीर का ताव 
दिल बेताब 
जब हो जाएगा 
निढ़ाल,,,,,,
 तब.……  बता ओ,,,,,,
स्वछन्द परिंदे 
कैसे,,,,, गीत ख़ुशी के गाओगे ?
अभिमान  के बुनियाद पे हो खड़े तुम 


चैन कहाँ से पाओगे ? 
अपने आसपास की झूठी महफिल को 
कैसे तुम सजाओगे ?
छिनोगे तो छिन  जायेगा 
छोटी सी इक गलती तुझको 
उम्र भर तड़पाएगी .... 
सत्य को अपनाओगे तो 
खुद को तुम पाओगे 
चैन तुम्हें चहुँ ओर मिलेगा 
जहाँ-जहाँ तुम जाओगे 
झूठा अहम् और मिथ्याभिमान 
के कवच को तोड़ तुम भागो 
समय के रहते समय को पकड़ो 
ओ नादान  परिंदो जागो ,,,,

Sunday, 7 September 2014

औरों को झुकाना चाहे पर

औरों को झुकाना चाहे पर 
खुद झुकना मंजूर नहीं 
खोखले दावे हैं  अहम् के 
ये कतई ग़ुरूर नहीं,,,,,,,

Monday, 18 August 2014

क्यों ?

जिन  राहों को छोड़ दिया है 
उन राहों पे जाना क्यों ?

 सूखा  बादल ,प्यासी धरती 
सूरज को मनाना क्यों ?

जिन आँखों से अश्क न निकले 
उन आँखों को रुलाना क्यों ?

समझ से भरे नासमझों को 
बेवजह समझाना क्यों ?

दौलत से जो स्नेह  को तौले 
उन्हें स्नेह  के बोल सिखाना क्यों ? 

चाँद -तारों से भरी  निशा को 
सन्नाटे  से मिलवाना क्यों ?

                                                    
सभी समय की बर्बादी है। 




Monday, 28 July 2014

मैं जननी

शिमला तेरी वादियों में 
मन को मोड़ आई हूँ 
अपने ज़िगर के टुकड़े को 
तेरे सानिध्य में छोड़ आई हूँ.…

उचित-अनुचित ,अच्छे-बुरे का 

देना अब तुम ज्ञान 
मैं जननी तूँ जगदम्बा 
रखना उसका ध्यान........

Tuesday, 20 May 2014

ऐ दिल.… तूँ चल

ईंट पत्थर जोड़ रहे हैं 
धड़कते दिलों को तोड़ रहे हैं 
सुन पा रहे नहीं 
अपनों की चित्कार 
ऐसे अपनों को
 अपना समझने की 
हसरत है बेकार ---

झूठा साक्षी बना है सत्य का 

निशा उम्मीद की रश्मियाँ बो रही है 
रावण -कंसों की दुनियाँ में 
मानवीय संवेदनाएं खो रही है ----

महसुस नहीं हो पा रहे जहाँ 

माँ-जाई को माँ-जाई के 
कातरता भरे सिसकते अरमान 
ऐसी निर्ममता तो है केवल 
एक कसाई की पहचान ----

ऐसे कसाई के लिए रोना क्यों ?
उम्मीद की किरणें बोना क्यों ?

ऐ दिल.… तूँ चल 

तूँ अकेला हीं चल 
भीड़ में खोने से अच्छा है 
निर्जन में खोना
 बेफिक्री की दुनियाँ में 
चैन से सोना---- 

Sunday, 6 April 2014

…तो…....






बादल बरसे ना 
धरती  तरसे ना 
बिजली चमके ना..... तो…… 
                                कोई मतलब नहीं। 
मन बहके ना 
दिल हर्षे ना 
आँखें छलके ना …तो….... 
                              कोई मतलब नहीं। 

उपवन महके ना 
कोयल कुहूके ना 
चिड़ियाँ चहके ना.…तो….... 
                              कोई मतलब नहीं। 
सब्जी में नमक ज्यादा हो 
रिश्तों में मर्यादा ना हो 
शतरंज में प्यादा ना हो.…तो…… 
                                  कोई मतलब नहीं।