Sunday 31 March 2013

बड़ा महत्त्व है


 

जीत में जोश का
निर्णय में होश का
प्यार में सन्देश का
बड़ा महत्त्व है ,,,

बाग़ में बहारों का
जीवन में यारों का
आसमान में सितारों का
बड़ा महत्त्व है .......


मिलन में इन्तजार का
बारिश में फुहार का
अपनेपन में मनुहार का
बड़ा महत्त्व है ......


घर में घरवाली का
 ससुराल में साली का
त्यौहार में दिवाली का
बड़ा महत्त्व है ......

.श्रृंगार में जेवर का
चुलबुले देवर का
चेहरे पे तेवर का
बड़ा महत्त्व है .....


खेत में खलिहान का
समय में विहान का
होंठों पे मुस्कान का
बड़ा महत्त्व है .....


नदी में पानी का
मज़ाक में मनमानी का
ननिहाल में नानी का
बड़ा महत्त्व है ......


दीपक में ज्योति का
सागर में मोती का
जीवन में उन्नति का
बड़ा महत्त्व है ....


सौदे में करार का
दोस्ती में दरार का
रिश्तों में व्यवहार का
बड़ा महत्त्व है .....


अमराई में कोयल का
शादी में शहनाई का
प्रकृति में हरियाली का
बड़ा महत्त्व है ....

23 comments:

  1. सार्थक और सुंदर......
    साभार.....

    ReplyDelete
  2. आपकी लेखनी का बड़ा महत्व है....सुन्दर रचना.

    ReplyDelete
  3. जीत में जोश का
    निर्णय में होश का
    प्यार में सन्देश का
    बड़ा महत्त्व है ,,,


    पते की बात...

    ReplyDelete
  4. बेहतरीन .... सुंदर शब्द समन्वय

    ReplyDelete
  5. Bahut badhiya likha hai aapne.. ye sab jaannane ka bada mahatva hai..

    ReplyDelete
  6. महत्वपूर्ण बातें।

    ReplyDelete
  7. ऐसी कवितायें रोज रोज पढने को नहीं मिलती...इतनी भावपूर्ण कवितायें लिखने के लिए आप को बधाई...शब्द शब्द दिल में उतर गयी !!!!

    ReplyDelete
  8. शब्द विन्यास और विचारों का प्रवाह बहुत सुंदर है.

    ReplyDelete
  9. बड़ा महत्व है शरीर में आत्मा का ......बढ़िया रचना ......बड़ा महत्व है औरत को जिस्म से अलग एक विशेष शख्शियत मानने का .

    ReplyDelete
  10. बड़ा महत्व है शरीर में आत्मा का ......बढ़िया रचना ......बड़ा महत्व है औरत को जिस्म से अलग एक विशेष शख्शियत मानने का .

    ReplyDelete
  11. बहुत खूब.. विचारों का बहुत सुंदर प्रवाह..

    ReplyDelete
  12. और कविता में भाव के बहुत है महत्त्व | बधाई

    ReplyDelete
  13. सुन्दर जीवन के रंगों को उकेरती रचना बहुत खूब

    ReplyDelete
  14. सबके बीच एक सहज..सच्चा....सुन्दर रिश्ता ...बहुत खूब !!!!!

    ReplyDelete